{"_id":"5f8db3cc8ebc3e9bee59393d","slug":"crime-unnao-news-knp5894247142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल पार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल पार किया
विज्ञापन
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सराय गोविंद गांव निवासी रामबरन के घर के पीछे चोरों द्वारा फैलाए गए सामा?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/बिछिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में तीन घरों को निशाना बना नगदी-जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सराय गोविंद गांव निवासी रामबरन के घर से रविवार रात पीछे दीवार में नकब लगा चोर दाखिल हुए और बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी व जेवर पार कर दिए। सुबह चार बजे परिजनों की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा व बक्से से जेवर नगदी गायब देखे। यहां से निकले चोरोें ने रामबरन के पड़ोसी संजय के घर की दीवार में नकब लगा 10 हजार की नगदी व जेवर पार कर दिए। तीसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के कुमेदानखेड़ा गांव निवासी किसान कन्हैयालाल रावत का एक घर गांव के अंदर और दूसरा गांव के बाहर सड़क के किनारे बना है।
रविवार रात कन्हैयालाल खाना खाने के बाद पत्नी बच्चों के साथ सड़क किनारे बने घर का ताला बंद कर गांव में बने घर में सोने चला गया। देर रात चोर पीछे की दीवार लांघकर घर में दाखिल हुए और बक्से में रखे पत्नी सन्नो के जेवर व दस हजार की नगदी समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। सुबह कन्हैयालाल घर पहुंचा तो सामान गायब देख सन्न रह गया। पुलिस ने घटना की जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है। चोरी की घटना से गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि सभी घटनाओं की जांच की गई है। पीड़ितों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ जल्द खुलासा किया जाएगा।