फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर से चोरी

Mon, 14 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
असोहा। थानाक्षेत्र के बरवाखुर्द गांव में चोरों ने लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार रात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर को निशाना बना चोरों ने लगभग एक लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने डाग स्क्वायड की मदद से जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बरवाखुर्द गांव निवासी आगनबाड़ी कार्यकर्ता सुदामा पत्नी स्व बिल्लेश्वर के घर को रविवार रात लगभग 8 बजे चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय सुदामा गांव में ही अपने पारिवारिक सदस्य के घर गई थी। उसका बेटा आशु और बहू पूजा छत के कमरे में थे । कुछ देर बाद घर पहुंची सुदामा अलमारी खुली और सामान बिखरा देख दंग रह गई। उसके शोर मचाने पर बेटा नीचे उतरा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और रात में कमरे को बंद करा दिया। सुबह डाग स्क्वायड की मदद से एसओ ओमप्रकाश रजक ने जांच की। स्निफर डॉग घर के चक्कर लगाकर रुक गया।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी में किसी नजदीकी का हाथ होने की संभावना जता शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है। सुदामा ने एक लाख के जेवर चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है। शनिवार रात इसी गांव में तीन घरों से लगभग 8 लाख की चोरी के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर हुई चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। एसओ ओमप्रकाश रजक ने बताया कि शनिवार को हुई चोरी के बाद गांव में पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed