फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बनारस पुलिस ने अगेहरा गांव से एक युवक को उठाया

Thu, 10 Sep 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। एक पुरोहित की हत्या में नामजद आरोपी को वाराणसी पुलिस ने गंगाघाट थानाक्षेत्र के अगेहरा गांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के चेतगंज थानाक्षेत्र में कुछ दिन पहले एक पुरोहित की हत्या कर दी गई थी। हत्या में पंकज नाम के युवक का नाम सामने आया था। वाराणसी के चेतगंज थाना पुलिस उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही थी। एक पुलिस टीम हत्यारोपी पंकज की तलाश करते हुए बुधवार दोपहर उसके पैतृक गांव गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अगेहरा गांव पहुंची। यहां अपने घर में छिपे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने पंकज को पकड़ने के बाद कुछ देर तक अकेले में जानकारी लेती रही। इसी दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने कमरे की तलाशी ली और एक थैला बरामद किया है। थैले में क्या है, इसकी जानकारी पुलिस ने किसी को नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने पंकज नाम के इस युवक को अपनी गाड़ी में बैठाया और साथ लेकर चली गई। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। ना ही पुलिस टीम ने उनसे कोई संपर्क किया। मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed