फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 06 Mar 2022 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
crime news
सोनी का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झलोतर गांव में रविवार तड़के महिला का शव पेड़ से लटका मिला। सास ने उसके खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र जिंदाखेड़ा गांव निवासी शुभम ने बहन सोनी की शादी 12 वर्ष पहले अजगैन कोतवाली क्षेत्र के झलोतर गांव निवासी गुड्डू से की थी। गुड्डू पूना में नौकरी करता है। रविवार तड़के लगभग चार बजे गांव स्थित घर से कुछ दूर खेत में नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे सोनी का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो जानकारी मृतका के परिजनों को दी। सास रामरती मौके पर पहुंचीं। राजाबाग चौकी प्रभारी संदीप यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सास रामरती ने खुदकुशी की आशंका जताई है पर वह कारण नहीं बता सकीं। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed