{"_id":"621e60608df7930300349f66","slug":"crime-news-unnao-news-knp6832972124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। आठ महीने पहले कस्बे के एक मोहल्ले की नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सामूहिक दुष्कर्म धारा बढ़ाई गई है। पॉक्सो एक्ट भी आरोपियों पर लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
बांगरमऊ कस्बा के एक मोहल्ले में रहने वाली लड़की का जून 2021 में चार लोगों ने अपहरण किया था। उस वक्त पुलिस ने पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने लड़की को तलाश करने के बाद उसके कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराए थे। उस वक्त लड़की पांच माह की गर्भवती थी। इसलिए उसे परिजनों को सौंप दिया गया था।
अब विवेचना ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म धारा बढ़ाई है। पॉस्को एक्ट भी लगाया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में स्थित शांति मैदान के पास से आरोपी अंकित, रामबाबू कश्यप, शिवमंगल व हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।