फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime,misbehave,up news,unnao news,unnao

अनुसूचित जाति की किशोरी चार माह की गर्भवती

Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
crime,misbehave,up news,unnao news,unnao
सफीपुर। एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। लगातार पेट दर्द होने पर परिजनों ने जांच कराई तो चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। बेटी से आरोपी की जानकारी कर पिता ने दुष्कर्म, एससीएसटी और पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की (15) साल की किशोरी के साथ गांव के गोलू मल्लाह ने घर में घुसकर चार महीने पहले दुष्कर्म किया था। पीड़िता के अनुसार उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पिछले कुछ दिनों से किशोरी के पेट में लगातार दर्द रहने पर परिजन दवा दिलाते रहे, लेकिन आराम नहीं मिला।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो उसके चार महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई। परिजनों ने किशोरी से घटना की जानकारी ली तब उसने पूरी बात बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच कर रहे सीओ मायाराय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed