{"_id":"6750a87d0cc521fb09078ce7","slug":"crack-increased-in-pillar-number-three-of-old-ganga-bridge-danger-of-breakage-unnao-news-c-320-1-uno1002-103883-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुराने गंगा पुल के तीन नंबर पिलर में बढ़ी दरार, टूटने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुराने गंगा पुल के तीन नंबर पिलर में बढ़ी दरार, टूटने का खतरा
Thu, 05 Dec 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-6-पुराने गंगा पुल के पिलर में दरार बढ़ने के बाद लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी करते नगर पालिका कर्मी।
पुराने गंगा पुल के तीन नंबर पिलर में बढ़ी दरार, टूटने का खतरा
खतरे को देखते हुए नगर पालिका ने कराई मुनादी, लोगों से दूर रहने की अपील
आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों दूसरे स्थानों पर जाने को कहा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्लागंज (उन्नाव)। आठ दिन पहले पुराने गंगा पुल का कानपुर की तरफ का कुछ हिस्सा टूटने के बाद अब शुक्लागंज की तरफ भी पुल कमजोर हो रहा है। नगर की तरफ से पिलर (कोठी) नंबर तीन में दरार बढ़ने पर खतरे को देखते हुए नगर पालिका ने मुनादी कराई। वहीं पीडब्ल्यूडी ने भी आसपास दुकानें लगाए लोगों और नाविकों को सावधान और दूर रहने को कहा है।
मालूम हो कि 26 नवंबर को कानपुर और उन्नाव (शुक्लागंज) के बीच गंगा नदी पर बना ब्रिटिशकालीन दो तल (डबल स्टोरी) पुल का तीस मीटर लंबा स्पैन (दो पिलर के बीच का हिस्सा) अचानक टूट कर कर नदी में गिर गया। यह पुल 149 साल पहले वर्ष 1875 में अंग्रेजों ने बनवाया था। हालांकि पांच पिलरों में दरार आने से खतरे को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इसे तीन साल पहले पांच अप्रैल 2021 को पूरी तरह बंद कर दिया था। कानपुर की तरफ पिलर नंबर दो, सात, नौ, 10 और 22 नंबर में दरारें आ गई थीं। इसके बाद कानपुर और उन्नाव जिला प्रशासन ने प्रवेश रोकने के लिए दोनों तरफ पक्की दीवार बना दी।
बुधवार को शुक्लागंज छोर से तीसरे पिलर में पड़ी दरार लगातार बढ़ने से पुलिस ने देर शाम नगर पालिका गंगाघाट ने पुल के जर्जर हिस्से के नीचे और आसपास रहने और दुकानदारों को सतर्क किया। पालिका कर्मियों ने मुनादी करते हुए लोगों से इससे दूर रहने व किसी अन्य स्थान पर चले जाने को कहा है।
विज्ञापन
अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुल की कोठी जर्जर हो चुकी है। उसके गिरने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वह वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।