फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   covid 19,vaccinated

टीकाकरण में लापरवाही पर करने वाली एएनएम पर होगी कार्रवाई

Wed, 17 Nov 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
covid 19,vaccinated
उन्नाव। कोविड टीकाकरण में लापरवाही बरत रहीं एएनएम पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। हर ब्लॉक से लापरवाह दो-दो एएनएम की सूची तैयार की जा रही है। इन सभी पर कार्रवाई होगी। मंगलवार को जिले के 19 केेंद्रों पर हुए टीकाकरण में 18296 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में हर रोज 20 हजार लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य को नहीं पा रहा है। इसके लिए अब ब्लॉकों में तैनात एएनएम में टीकाकरण में रुचि न दिखने वाली दो-दो एएनएम की सूची तैयार कराई जा रही है। अधिकारी सूची तैयार कर रहे हैं। जल्द ही इन पर कार्रवाई होगी। मंगलवार को हुए टीकाकरण में अचलगंज में 1120, असोहा 914, औरास में 724 व बांगरमऊ में 2533 लोगों को कोविड का टीका लगा। बिछिया में 857, बीघापुर में 636, फतेहपुर चौरासी में 1369 व गंजमुरादाबाद में 1818 लोगों ने टीका लगवाया। हसनगंज में 1417, हिलौली में 1092, मियागंज में 279, नवाबगंज में 1102, पुरवा में 436, सफीपुर में 1205 व शुक्लागंज में 630 को टीका लगा। सिकंदरपुर सरोसी 602, सुमेरपुर में 611, जिला अस्पताल में 770 व जिला महिला अस्पताल में 181 को टीका लगा। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि लापरवाह एएनएम की सूची तैयार हो रही है। मंगलवार को 17309 को कोविशील्ड व 987 को कोवैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed