{"_id":"66b6a10eb040fd121704e4a6","slug":"court-orders-illegal-possession-of-jcb-unnao-news-c-221-1-uno1001-118220-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: न्यायालय के आदेश अवैध कब्जों चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: न्यायालय के आदेश अवैध कब्जों चली जेसीबी
विज्ञापन
सफीपुर। सिविल कोर्ट जूनियर में चले वाद का निर्णय आने के बाद भी कब्जा न हटाने पर शुक्रवार को राजस्व कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में चार मकानों पर बुलडोजर चलाया। महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें समझाकर हटाया गया।
तहसील क्षेत्र के पतौली गांव में गाटा संख्या 542 के मालिक आरिफ ने 2021 में सिविल कोर्ट जूनियर में मोबीन सहित अन्य के खिलाफ वाद दायर कर दावा किया था कि विपक्षियों ने गांव के अंदर घर बनवाने के साथ जमीन संख्या 542 पर कच्चे मकान बनाकर कब्जा किया है। न्यायालय ने इस पर सुनवाई की और अदालत ने आरिफ के पक्ष में निर्णय आने के बाद भी कब्जाधारियों से कब्जा नहीं लिया जा सका।
इस पर अदालत के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम नवीनचंद्र, लेखपाल विशाल कुमार चार जेसीबी और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा खाली कराया। पांच घंटे चली जेसीबी चलने के दौरान कई बार मोबीन, नबीहसन, नूरहसन, गुलाम हसन के परिवार की महिलाओं ने रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी अधिकारियों से बहस भी हुई। एसडीएम ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर पहले घरों से समस्त सामग्री सुरक्षित बाहर निकाली गई। अवैध तरीके से बने चार मकान ढहाए गए हैं।