{"_id":"b53d02928b0a94cb5b45e4c3f2c87cb5","slug":"couple-killed-by-lightning-a-scorching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दंपति की मौत, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दंपति की मौत, एक झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज/उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के लालताखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह बिजली गिरने से दंपति की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान के भतीजे की हालत नाजुक है। शहर के एक नर्सिंगहोम में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह तेज बरसात के दौरान लालताखेड़ा गांव निवासी रामबिलास (38) और उसकी पत्नी कुसुमा (35) घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठे थे। इसी दौरान तेज कड़क के साथ बिजली घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ पर गिरी। इससे पेड़ की डाल भी गिर गई। रामबिलास और उसकी पत्नी कुसुमा की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
घर में मौजूद रामबिलास का साला शिवपाल दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रामबिलास के पड़ोस में रहने वाले ग्राम प्रधान संतलाल का भतीजा नौरंग (25) पुत्र रामसेवक भी झुलस गया। शहर के एक नर्सिंगहोम में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सदर तहसीलदार सुरेश कुमार राय ने नायब तहसीलदार रेणुका दीक्षित को राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजा। मृतक दंपति के तीन बच्चे हैं बेटी अंजू (17) बेटा गुलशन (13) और विकास आठ साल का है। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के तीन बच्चों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी।