{"_id":"b7cabfdefe29590aba9db0ef9cfb5ffe","slug":"counselling-was-in-line-to-make-women-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग से किया गया स्कूलों का आवंटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग से किया गया स्कूलों का आवंटन
Counselling was in line to make women candidates
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा करा लिए गए थे। शनिवार को उन्हें स्कूलों का चयन करना था। इसके लिए सभी अभ्यर्थी सुबह नौ बजे ही बीएसए कार्यालय पहुंच।
सुबह दस बजे शुरू हुई काउंसिलिंग दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान कई महिला अभ्यर्थियों को स्कूलों की जानकारी नहीं होने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह भले खुद ही काउंसिलिंग की देखरेख कर रहे हों, लेकिन पैनल में बैठे कुछ बीईओ ने अपने चहेतों के स्कूलों के सामने पहले ही हस्ताक्षर बना दिए थे।
इस दौरान लाइन में खड़ीं महिला अभ्यर्थियों ने गेट पर कराए जा रहे हस्ताक्षर किए बिना ही अंदर गईं तो अभ्यर्थियों ने इसका विरोध भी किया।
काउंसिलिंग में बीईओ नवाबगंज कृष्ण देव यादव, हसनगंज मृत्युंजय यादव, औरास जयशंकर बाजपेई, सफीपुर पूनम वर्मा, पुरवा अरुण अवस्थी व सिकंदरपुर करन बीईओ शामिल रहे। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि जिन महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई है। उन्हें दो दिन में ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिए जाएंगे।