फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Councilors angry with EO protested in the municipality

Unnao News: ईओ से नाराज सभासदों ने पालिका में किया प्रदर्शन

Sat, 30 Aug 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Councilors angry with EO protested in the municipality
फोटो नंबर- 30-तिकोनिया पार्क में धरना देते सभासद। स्रोत- संवाद
बांगरमऊ । नगर पालिका में प्रशासन और सभासदों के बीच विवाद गहरा गया है। शुक्रवार शाम को नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी और सभासदों के बीच बातचीत बिगड़ गई। सभासदों ने ईओ पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इसके बाद तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ईओ से विवाद के बाद शाम करीब पांच बजे नारेबाजी करते हुए निकले सभी सभासद हरदोई-उन्नाव मार्ग होते हुए तिकोनिया पार्क पहुंचे और हाथ में काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए। सभासद आनंद, राहुल शुक्ला, आशीष कुमार, रईस अहमद, सलमान, हरिओम तिवारी आदि का आरोप है कि बोर्ड बैठक की सहमति के बिना ही गृहकर और जलकर को तीन गुना बढ़ाने की तैयारी है। सभासदों की नाराजगी की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता पहुंचे और सभासदों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह ईओ को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। रात आठ बजे तक सभासद धरने से नहीं उठे।
विज्ञापन

ईओ गुंजन गुप्ता ने बताया कि वह कार्यालय में थीं। तभी सभासद आए और तीन कर्मचारियों को निकालने की मांग करने लगे। जब कारण और लिखित में देने को कहा तो नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बताया कि गृह व जलकर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed