फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Could not start work, PWD returned 42 crores

Unnao News: शुरू नहीं सके काम, पीडब्ल्यूडी ने लौटाए 42 करोड़

Wed, 29 Mar 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 29 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Could not start work, PWD returned 42 crores
उन्नाव। काम शुरू न होने पर कार्रवाई से बचने के लिए पीडब्ल्यूडी ने धनराशि वापस करना शुरू कर दिया है। अब तक 42 करोड़ वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्ति होने में मात्र तीन दिन ही शेष बचे हैं। इस वर्ष पीडब्ल्यूडी के प्रांतीयखंड व निर्माणखंड को 2046 ग्रामीण मार्ग के चौड़ीकरण को अलग, अलग पैसा मिला था। विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासन से स्वीकृति और बजट इस माह के दूसरे पखवारे में जारी किया गया। मात्र 10 दिन में टेंडर निकालना और काम शुरू कराना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। इसी कारण शासनस्तर पर कोई कार्रवाई न हो इसके लिए पहले से ही मजबूरी में धनराशि वापस करनी पड़ गई। इसमें प्रांतीय खंड ने 30 करोड़ और निर्माण खंड ने लगभग 12 करोड़ रुपये शासन को वापस कर दिए हैं।

निर्माणखंड के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि तीन नए पुलों के निर्माण के लिए 12 करोड़ मिले थे, लेकिन अभी समय नहीं बचा था। इसलिए वापस करना पड़ा। एक्सईएन प्रांतीय हरदयाल अहिरवार ने बताया कि समय कम होने के कारण 30 करोड़ वापस किए गए हैं। अगले वित्तीय वर्ष में फिर पत्राचार करके धनराशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed