{"_id":"651474fcfcb12c358e0041a4","slug":"corruption-case-in-unnao-section-sharda-canal-reached-lokayukta-unnao-news-c-221-1-sknp1055-3686-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोकायुक्त तक पहुंचा उन्नाव खंड शारदा नहर में भ्रष्टाचार का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोकायुक्त तक पहुंचा उन्नाव खंड शारदा नहर में भ्रष्टाचार का मामला
विज्ञापन
उन्नाव। सिविल लाइन निवासी अजय वीर सिंह चंदेल ने उन्नाव खंड शारदा नहर कार्यालय में हर कदम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से शिकायत की है। उन्होंने आठ बिंदुओं का शिकायतीपत्र देकर लोकायुक्त से जांच कराने की मांग की है। अजय वीर सिंह चंदेल ने दिए गए शिकायतीपत्र में बताया है कि पुल पुलियों के निर्माण, मरम्मत में आवश्यकता से ज्यादा कई गुना अधिक के इस्टीमेट बनाकर अपने चहेते ठेकेदारों के नाम अनुबंध गठित कर धन का बंदरबांट किया गया।
एक्सईएन की मिलीभगत से फर्जी अनुभव पत्र लगाकर बिना सत्यापन कराए निविदाओं को कराकर अनुबंधों का गठन किया गया। सिटी जेल ड्रेन में अधोमानक कार्य कराया गया। निरीक्षण भवन निर्माण में डिस्मेंटल से निकली ईंट व लोहे की नीलामी न करके आपस में बंदरबांट कर लिया गया। यही नहीं पुराने दरवाजे व पल्ले लगा दिए गए। टीएंडपी की खरीद में बाजारी कीमत से कई गुना अधिक के बिल लगाकर बिना माप पुस्तिका में दर्ज किए भुगतान करके बंदरबांट कर लिया गया।
यह भी बताया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने कूटरचित तरीके से 2.50 करोड़ से अधिक के शासकीय धन दुरपयोग का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। एक्सईएन शैलेश कुमार ने बताया कि शिकायत की जानकारी नहीं है। पता करते हैं।