फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   corona

जेल से फिर ‘आजाद’ होंगे कैदी

Tue, 11 May 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona
उन्नाव। जेल में संक्रमण ने पैर पसारे तो कई बंदी-कैदियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। मौजूदा समय में जेल में 1324 बंदी-कैदी निरुद्ध हैं, जबकि जेल में बनी 17 बैरकों में 800 बंदी और कैदियों को रखने की क्षमता है। ऐसे में अब बंदी और कैदियों को संक्रमण का डर सता रहा है। बावजूद इसके संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोर्ट के निर्देश पर जेल प्रशासन ने महज 30 सिद्धदोष को पैरोल पर रिहा करने की सूची शासन को भेजी है।
विज्ञापन

कोराना संक्रमण की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। रोजाना संक्रमण की चपेट में आकर लोग काल के गाल में समा रहे हैं। संक्रमण के खतरे के बावजूद मारपीट जैसे मामलों में आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। जिससे जेल में बंदी और कैदियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

जेल की 17 बैरकों में 800 बंदी और कैदियों को रखने की व्यवस्था है। हालांकि मौजूदा समय में इसके सापेक्ष डेढ़ गुना अधिक 1324 बंदी-कैदी बैरकों में रखे गए हैं। बंदियों की तादात बढ़ने से संक्रमण के पैर पसारने का खतरा बना हुआ है। अप्रैल माह में 50 और मई में 13 लोगों को विभिन्न मामलों में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अस्थायी जेल में 14 दिन रहते क्वारंटीन
जेलर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि जेल में क्षमता से अधिक बंदी व कैदी हैं। हालांकि जेल में लाने से पहले संक्रमण के खतरे को देखते हुए इन बंदियों को 14 दिन के लिए अस्थायी जेल बक्खाखेड़ा में रखा जाता है।

संक्रमण जेल में पैर न पसारे इसके लिए न्यायालय के आदेश पर 30 कैदियों को पैरोल पर जल्द छोड़ा जाएगा। रिहाई के लिए डीजी जेल आनंद कुमार व जिला सत्र न्यायालय को कैदियों की सूची भेजी गई है। हत्या, दुष्कर्म व डकैती जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे कैदियों को पैरोल की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed