{"_id":"60802d9f8ebc3e8d3071bc0e","slug":"corona-unnao-news-knp624610930","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना होने के शक में सराफ ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना होने के शक में सराफ ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
मृतक निर्मल यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
अचलगंज (उन्नाव)। दस दिन से बुखार से पीड़ित सराफ ने कोरोना पॉजिटिव होने के शक में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। देर रात हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कोविड नियमों का पालन करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पत्नी ने कई दिनों से डिप्रेशन में होने की वजह से आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही हैै।
अचलगंज थानाक्षेत्र में कस्बे के हड़हा रोड निवासी निर्मल यादव (45) घर पर ही सोने चांदी के आभूषणों की दुकान किए थे। वह दस दिन से बुखार से पीड़ित थे। कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका में खुद को घर के एक कमरे में क्वारंटीन कर लिया था।
उन्होंने कोरोना जांच नहीं कराई थी। मंगलवार रात उन्हें खाना खिलाने के बाद पत्नी सुधा व छोटा बेटा प्रांजुल दूसरे कमरे में सो गए। रात करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और बेटे की नींद खुली। दोनों भागकर कमरे में पहुंचे तो निर्मल को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
निर्मल ने तमंचे से माथे में सटाकर खुद को गोली मारी। पत्नी और बेटे की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी से घटना की जानकारी ली। पत्नी सुधा ने पुलिस को बताया कि पति निर्मल काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। कानपुर से उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले दस दिन से उन्हें बुखार आ रहा था।
कोरोना पॉजिटिव होने के शक में उन्होंने खुद को घर के एक कमरे में क्वारंटीन कर लिया था। पत्नी के अनुसार इसी तनाव में उन्होंने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने कमरे से खोखा लगा तमंचा बरामद किया है। सीओ बीघापुर कृपाशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
एयरफोर्स में है बड़ा बेटा
मृतक निर्मल कुमार का बड़ा बेटा मुकुल एयरफोर्स में इसी साल भर्ती हुआ है। छोटा बेटा प्रांजुल पढ़ाई कर रहा है। लगभग 10 वर्ष पहले निर्मल ने हड़हा रोड पर रामेश्वर मंदिर के पास मकान बनवाया था। घर में ही सराफा की दुकान खोल रखी थी जिससे परिवार का गुजारा होता था।
----
पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं कराई कोरोना की जांच
पोस्टमार्टम के डॉक्टर को बुलेट खोजने के लिए एक्सरे का सहारा लेना पड़ा। गोली सिर के पीछे हिस्से में फंसी मिली। डॉक्टर के अनुसार माथे के बीच सटाकर गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है।
कोरोना की दहशत में निर्मल द्वारा आत्महत्या की चर्चा के बावजूद पोस्टमार्टम में कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी रही। न कोरोना की जांच कराई गई और न एहतियात बरती गई।