फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Copies of the Land Acquisition Ordinance lay great store Congressman

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे कांग्रेसी

Wed, 06 May 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 06 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Copies of the Land Acquisition Ordinance lay great store Congressman
उन्नाव। ब्लाकस्तर पर होने वाले भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सभी 16 ब्लाकों व एक शहर मुख्यालय पर एक साथ अध्यादेश की प्रतियां जलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को बैठक में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने ब्लाक अध्यक्षों एवं पीसीसी सदस्यों से कहा कि यह आंदोलन कांग्रेस के प्रचार का नहीं बल्कि कांग्रेस के किसानों के प्रति जो सोच है उसे साबित करने का है। केंद्र सरकार की वजह से किसानों के दुर्दिन दिन आए हैं उससे अन्नदाता बेहाल है। उसका दुख सुनने वाले सरकार के नुमाइंदे गायब हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के लोग किसानों के साथ खड़े होकर उनको हौसला देंगे। उनको यह भी बताएंगे कि किसानों की सेवा या मदद सदैव कांग्रेस ही कर सकती है।
विज्ञापन


प्रभारी शिवशंकर शुक्ला ने कहा कि उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने प्रदेश के लगभग 425 ब्लाकों मेें एक साथ एक समय में मोदी सरकार के काले कारनामों, किसान विरोधी अध्यादेश को जलाने का निर्णय लिया है। यूपीए सरकार की तर्ज पर मोदी सरकार को किसानों का ऋण माफ  करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन मंत्री अशोक धानविक ने कहा कि मोदी का भूमि अधिग्रहण बिल अगर लागू हो जाता है तो इसके विरोध में बैठकें होंगी। गांव-गांव संपर्क कर 12 मई को भूमि अधिग्रहण के अध्यादेश का विरोध करेंगेे।


बैठक में वीर प्रताप सिंह, हरि प्रसाद कुरील, हसन वासिफ, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, राज कुमार लोधी, अंकित परिहार, कमल तिवारी, अनवर खुर्शीद, अनुराग सिंह, बोधराज सिंह, मुहम्मद सलीम खां, श्याम सिंह, आशुतोष शर्मा, के कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed