{"_id":"5f0f4ab38ebc3e636108ac6e","slug":"controversy-between-two-parties-over-toilet-construction-firing-two-injured-in-unnao-unnao-news-knp5713894107","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन
अचलगंज। शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों व असलहों से निर्माण करा रहे लोगों पर हमला बोल दिया। फ ायरिंग करते हुए निर्माण कार्य करा रहे पिता-पुत्र को लहूलुहान कर डाला। पुलिस ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायलों को अचलगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया।
मामला थानाक्षेत्र के घसिलपुरवा मजरे मालमऊ का है। यहां के निवासी गुरुप्रसाद को शौचालय मिला था। जिसे उसका पुत्र बबलू घर के बगल में बनवा रहा था। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे अचानक पड़ोसी राजेश यादव आदि ने अपने पुत्रों के साथ आकर हमला बोल दिया। आरोप है कि फ ायरिंग कर दहशत फैलाते हुए लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से बबलू को मारा-पीटा। बचाने आए पिता गुरु प्रसाद के साथ भी मारपीट की गई।
दबंगों ने अधबने शौचालय को भी जबरन ढहा दिया। चुटहिल बबलू ने हुई फ ायरिंग से छर्रे लगना बताया है। जबकि पुलिस ने हवाई फ ायरिंग होने की बात कही है। तहरीर में राजेश यादव, पत्नी, जय सिंह व रमन को आरोपी बनाया गया। उधर, घटना की तहरीर लेकर आए आरोपित राजेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अतुल तिवारी ने बताया कि छर्रे नहीं लगे हैं। शेष मेडिकल रिपोर्ट से सब कुछ साफ हो जाएगा। हल्का प्रभारी बीर बहादुर को मौके पर जांच-पड़ताल के लिए भेजा है। पुलिस ने प्राणघातक हमला, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। शौचालय निर्माण को लेकर एक सप्ताह से विवाद चल रहा था।
बुधवार को लेखपाल को नापजोख करने पहुंचना था। चौकी प्रभारी बीर बहादुर ने बताया कि निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया था। पीड़ित ने बताया कि चौकी के एक दीवान के कहने पर निर्माण कार्य फि र से कराया जा रहा था। दूसरा पक्ष शौचालय निर्माण की जगह को अपनी भूमि बता कर शौचालय का निर्माण रोक रहा था।