फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Contractors stalled power supply in the fight

मारपीट पर संविदाकर्मियों ने ठप की बिजली आपूर्ति

Wed, 06 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Contractors stalled power supply in the fight
बीघापुर विद्युत उपकेंद्र में प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। - फोटो : UNNAO
बीघापुर(उन्नाव)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत संविदाकर्मी चंद्रदीप उर्फ लल्लू पुत्र रविशंकर के साथ हुई मारपीट से आक्रोशित एक दर्जन संविदा कर्मियों ने काम बंद कर दिया। संविदा कर्मियों ने उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत बीघापुर के शंकरनगर निवासी चंद्रदीप उर्फ लल्लू बीघापुर विद्युत उपकेंद्र में संविदाकर्मी के तौर पर कार्यरत है। मंगलवार देररात आंधी से टूटी लाइन को ठीक कर वापस लौट रहे चंद्रदीप के साथ मारपीट हुई। थाने में दी गई तहरीर में चंद्रदीप ने आरोप लगाया कि बीघापुर निवासी मोनू पटेल उर्फ डॉन पुत्र अंगद प्रसाद ने वापस आते समय अपने तीन साथियों के साथ उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित संविदा कर्मियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता दिनेश गौतम व उपखंड अधिकारी अभिषेक कपासिया ने संविदा कर्मियों से बातचीत की लेकिन संविदाकर्मी प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़े रहे। थाने पहुंचे दोनों अधिकारियों ने थानाध्यक्ष से बातचीत की। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर मिली है मामला पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन करने वाले वालों में प्रमुख रूप से संतोष कुमार, सर्वेश कुमार, रमेश, श्रीकृष्ण व संत कुमार आदि मौजूद रहे। मोनू पटेल उर्फ डॉन का कहना है कि चंद्रदीप ने उसके यहां कार्यरत कर्मी के साथ नशे की हालत में मारपीट की। उसने भी मंगलवार शाम को थाने में प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवर अभियंता दिनेश गौतम ने बताया कि लॉकडाउन के बाद संविदा कर्मियों के साथ मारपीट करना अनुचित है। संविदा कर्मियों को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed