{"_id":"68a0d4d05d7a50581008cffb","slug":"contract-lineman-burnt-due-to-electric-shock-while-repairing-fault-unnao-news-c-221-1-uno1001-135557-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से झुलसा संविदा लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से झुलसा संविदा लाइनमैन
Sun, 17 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। ब्लॉक मार्ग पर बिजली की लाइन में फाल्ट आने पर ट्रांसफार्मर के बाद लाइन ठीक करते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आने से झुलस गया। साथी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कस्बे के मोहल्ला बबरअली खेड़ा स्थित ब्लाक मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर के पास लाइन में फाल्ट होने से संविदा लाइनमैन राशिदअली शटडाउन लेकर अपने अन्य साथियों के साथ फाल्ट सही कर रहा था। तभी अचानक लाइन में करंट आने से वह झुलस गया। एसडीओ एजाज अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। शटडाउन के बाद भी सप्लाई कैसे शुरू हो गई। इसकी जांच कराई जाएगी। (संवाद)
--
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के महेशखेड़ा गांव निवासी श्यामलाल (45) गांव के ही भगवान दीन (32) के साथ शनिवार को बाइक से नवई गांव स्थित दूध डेयरी गया था। लौटते समय अजगैन-मोहान मार्ग पर गांव से पहले वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। श्यामलाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)