{"_id":"57f9470e4f1c1b4659271ebf","slug":"construction-work-wuold-be-complted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा होगा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
overbridge
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद अब कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी के लिए गाटर मंगवा लिए गए हैं। इससे आरओबी के निर्माण में आ रही अड़चन दूर हो गई है। गाटरों के आने के बाद जल्द ही पुल का निर्माण पूरा होेने की उम्मीद है।
शहर स्थित कचहरी क्रासिंग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज पर 2014 में शासन से अनुमति मिली थी। इसके बाद इसका निर्माण शुरू करवाया गया था। वहीं जिला प्रशासन ने इसके निर्माण में बाधा बन रहे भवनों के अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण भी कराया था। इसमें सेतु निगम की ओर से पुल के निर्माणकार्य को तो समय से पूरा कर लिया गया था और रेलवे के हिस्से में आने वाले क्षेत्र में डाले जाने वाले गाटरों के न आने से काम रुका हुआ था। करीब तीन माह के इंतजार के बाद अब रेलवे ने रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में गाटरों को दिल्ली से भेजवा दिया है। इससे अब इस पुल पर यातायात शुरू होने की उम्मीदें जगने लगी हैं। निर्माणदायी संस्था के ठेकेदार ज्ञान सिंह ने बताया कि अभी तक पुल का काम गाटरों के न आने से रुका हुआ था। अब गाटरों के आने से इसके काम में तेजी आएगी। उन्हाेंने उम्मीद जताई कि अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो नवंबर माह में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद दिसंबर में पुल पर यातायात शुरू हो सकता है।
विज्ञापन