फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Construction of six shelters implicated in land dispute

छह स्थानों पर भूमि विवादित, गोआश्रयस्थल निर्माण प्रक्रिया ठप 18-03-25

Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Construction of six shelters implicated in land dispute
सफीपुर। क्षेत्र में अन्ना मवेशियों की समस्या से निजात के लिए सात स्थानों पर गोआश्रय स्थल के निर्माण की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन सिर्फ एक जगह ही काम शुरू हो सका। छह स्थानों पर भूमि विवादित होने के कारण कार्य ठप पड़ा है। राजस्व विभाग भूमि पर खड़ी फसल कटने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

अन्ना पशुओं को संरक्षित करने के लिए जुनेदपुर, लहबरपुर, खरगौरा, महमूदपुर, जमल्दीपुर, मेथीटीकुर में पशुशालाएं संचालित हैं। इसके बाद भी किसान अन्ना मवेशियों से परेशान हैं। इसको देखते हुए मखदूमनगर, सराय सकहन, रूपपुर चंदेला, साल्हेपुर खलीलनगर, देवगांव, भैंसहरा, रहीमाबाद में गोआश्रय स्थल के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव तहसील भेजा था। लेकिन सिर्फ रहीमाबाद में ही आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा सका है। शेष गांवों में भूमि पर विवाद है। भैंसहरा में प्रस्तावित भूमि पर पक्का निर्माण है। सराय सकहन में पट्टेधारकों ने भूमि जोत रखी है। यही स्थित रूपपुर चंदेला, देवगांव, साल्हेनगर की भी है। सराय सकहन निवासी रज्जा, दिनेश, लीलावती, नारायण, जमुना, घनश्याम, कल्लू, भिम्मा, गंगाप्रसाद व सियाराम ने बताया कि पशुचर भूमि पर पट्टे हुए थे। जिन्हें खारिज कर अन्य स्थानों पर पट्टा करने की बात कही जा रही है। फिलहाल प्रस्तावित भूमि पर फसल खड़ी है। देवगनमऊ निवासी रामरतन, देवगांव निवासी अवधेश गौड़ व रहीमाबाद निवासी राकेश ने बताया कि राजस्व विभाग प्रस्तावित भूमि पर कब्जा कर फसल बोने वालों को बचाने के बदले क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की फसल दांव पर लगाए है। एसडीएम रामसकल मौर्य ने बताया कि पशुचर भूमि पर अस्थायी पट्टे होते हैं। ऐसे सभी किसानों को दूसरे स्थानों पर पट्टे देकर भूमि खाली कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed