फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Construction of Ram temple will begin this year: Sakshi Maharaj

इसी साल शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण : साक्षी महाराज

Thu, 19 Sep 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ram temple will begin this year: Sakshi Maharaj
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने 2019 के अंत तक राम मंदिर निर्माण शुरू होने की बात कही है। विकासभवन में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि जो तथ्य अभी तक दिए गए हैं उससे तो राम मंदिर पर जल्द ही निर्णय आने की उम्मीद है। बोले, इस साल के अंत तक राम मंदिर निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने कहा कि मुस्लिमों और शिया समुदाय के लोगों ने मंदिर के लिए सारी जगह देने की जो बात कही है वह उसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। वहीं कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के बयान संबंधी सवाल पर सांसद ने कहा कि भोपाल में जो हुआ है उससे दिग्विजय खिसिया गए हैं। कहा कि वह भगवा को आतंकवाद बताने वाले एक भ्रमित व्यक्ति हैं। बोले पूर्व में भी एक गृहमंत्री भगवा को आतंकवाद बताते थे। आज वह तिहाड़ जेल में गिनती गिन रहे हैं। चिन्मयानंद प्रकरण से जुड़े सवाल पर सांसद ने कहा कि उनके बारे में सरकार बता सकती है। वहीं हिंदी का विरोध करने वालोें को करारा जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा है। जो इसका विरोध करते हैं वह गलत हैं। बोले, जिले की नई प्रभारीमंत्री आई हैं। अब अगले तीन माह में इसका असर दिखेगा। वहीं अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि पुरानी मानसिकता छोड़कर विकास कार्यों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed