{"_id":"5d99fa728ebc3e015c0cba2e","slug":"construction-of-ram-temple-will-begin-by-december-6-sakshi-maharaj-unnao-news-knp5180611175","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर तक शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर तक शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : साक्षी महाराज
विज्ञापन
पुरवा। सांसद साक्षी महराज ने कहा कि अयोध्या मामले में अच्छी खबर मिलने वाली है। छह दिसंबर तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। वह रविवार को नगर के शीतलगंज के आनंदेश्वरी देवी मंदिर में पूजा करने आए थे। सांसद ने मंदिर स्थित तालाब के सुंदरीकरण और लाइट लगवाने की घोषणा भी की।
पूजा के बाद उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया ने कह दिया है कि अयोध्या मसले पर जल्द खुशखबरी आने वाली है। मामले पर सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई हो रही। 18 अक्तूबर को मुस्लिम पक्ष को अपनी बात रखनी है। दावा किया कि मुख्यमंत्री सूबे को बेहतर प्रदेश बनाने में जुटे हैं। कहा कि जब-जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब-तब कानून व्यवस्था ठीक रही है। चाहे वह कल्याण सिंह की सरकार हो या योगी की। इस मौके पर भाजपा नेता उत्तमचंद्र लोधी, भगौती रावत, रामचंद्र यादव, प्रमोद दीक्षित, अंकित साहू, कुलबीर लोधी, रेनू गुप्ता, राजू साहू, सर्वेश सिंह, दुर्गाशंकर तिवारी व प्रेमशंकर लोधी आदि मौजूद रहे।
बारासगवर प्रतिनिधि के अनुसार, गांधी पद यात्रा के दौरान सांसद साक्षी महाराज ने टेढ़ा, बारा, धानीखेड़ा, ऊंचगांव व भगवंतनगर आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों में राष्ट्र भावना की अलख जगाई। खोयामंडी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर अतुल कुमार मिश्रा, बीघापुर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि संजय शुक्ला, नागेंद्र द्विवेदी व नंद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। बारा चौराहे के पास स्थापित मां भगवती माता के दरबार में आशीर्वाद लेकर उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। ग्राम सभा बारा को आदर्श ग्राम घोषित करके पूर्ण विकास कराने की बात कही।