फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   constable beaten in unnao

उन्नाव: (पेज 3 पर लीड) पैर में बाइक का पहिया छूने पर सिपाही की दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े

Mon, 13 Feb 2023 08:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 13 Feb 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
constable beaten in unnao
फोटो 16
विज्ञापन

सादी वर्दी में था सिपाही, सदर कोतवाली के सामने की घटना, वीडियो वायरल
घायल सिपाही ने सात के लिए नामजद व अन्य अज्ञात पर दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सदर कोतवाली के सामने से मुड़ रहे सिपाही की बाइक का परिया एक युवक के पैर में छू गया। विवाद के बाद युवक और उसके परिजनों ने सिपाही को दौड़ाकर पीटा। उसे चोटें भी आईं हैं। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग गए। घटना के वक्त सिपाही सादी वर्दी में था। पीड़ित ने सात पर नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाराबंकी जिले के सतरिक थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शमशुद्दीन 2016 बैच के सिपाही हैं। वर्तमान में वह चुनाव सेल में तैनात हैं और गांधीनगर मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। सोमवार दोपहर वह बाइक से खाना खाने जा रहे थे। सदर कोतवाली के सामने गली में बाइक का पहिया पड़ोस के अवधेश तिवारी के छू गया। इससे गाली-गलौज शुरू हो गई। सादी वर्दी में होने से लोग पहचान नहीं पाए और अवधेश का बेटा रॉबिन, अमन और परिवार के ही अंकित, अर्पित व गुड़िया सहित अन्य लोग पहुंच गए और सिपाही को घेरकर मारपीट की। सदर कोतवाली के ठीक सामने करीब दस मिनट तक मारपीट और शोर शराबा होता रहा लेकिन पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तब पुलिस सक्रिय हुई और घायल सिपाही को कोतवाली पहुंचाया। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि पीड़ित सिपाही की तहरीर पर सात नामजद और अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed