{"_id":"66bbacab077c85f7cc09e494","slug":"condition-of-pregnant-woman-worsens-in-nursing-home-uproar-among-family-members-referral-to-lucknow-unnao-news-c-221-1-uno1001-118401-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नर्सिंगहोम में बिगड़ी प्रसूता की हालत, परिजनों का हंगामा, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नर्सिंगहोम में बिगड़ी प्रसूता की हालत, परिजनों का हंगामा, लखनऊ रेफर
विज्ञापन
उन्नाव। अजगैन स्थित एक नर्सिंगहोम में अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया तो किडनी में दिक्कत हो गई। संचालक ने जच्चा-बच्चा को शहर के कब्बाखेड़ा स्थित निजी अस्पताल रेफर किया। यहां सोमवार दोपहर, परिजनों ने 1.70 लाख रुपये जमा कराने के बाद भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाली पुलिस पहुंची और जच्चा-बच्चा को लखनऊ रेफर कराया है।
पुरवा कोतवाली के दलीगढ़ी मोहल्ला निवासी आमिर आलम की पत्नी नाजिनी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर 12 अगस्त को परिजनों ने अजगैन स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सामान्य प्रसव में दिक्कत बताते हुए ऑपरेशन किया। बच्ची का जन्म होने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से रात करीब 9:30 बजे डॉक्टर ने किडनी में समस्या बताते हुए आनन-फानन एंबुलेंस से शहर के कब्बाखेड़ा स्थित निजी अस्पताल भेज दिया। प्रसूता के मामा अकील ने बताया कि संचालक खून और बच्चेदानी के ऑपरेशन और इलाज के लिए अलग-अलग समय में 1.70 लाख रुपये जमा करा लिए।
मंगलवार को हालत और बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। सदर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से बात कर जच्चा-बच्चा को लखनऊ केजीएमयू रेफर कराया। प्रसूता के मामा ने अजगैन कोतवाली में तहरीर भी दी है। कोतवाल ने बताया कि जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।