फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Condition of child suffering from pneumonia deteriorated in nursing home, death, commotion

Unnao News: निमोनिया से पीड़ित बच्चे की नर्सिंग होम में बिगड़ी हालत, मौत, हंगामा

Sun, 03 Nov 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Condition of child suffering from pneumonia deteriorated in nursing home, death, commotion
उन्नाव। नर्सिंग होम में भर्ती निमोनिया से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान छठे दिन हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर नर्सिंगहोम पहुंचे और इलाज में लापरवाही और मौत के बाद भी वेंटीलेटर पर रखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मां की तहरीर पर डॉक्टर और नर्सिंगहोम संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ह्रदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के उत्साह गांव निवासी अनूप कुमार के तीन साल के बेटे वैदिक को कई दिन से बुखार आ रहा था। 27 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ने पर सफीपुर में एक डॉक्टर को दिखाया। उनकी सलाह पर शहर के कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर में वैदिक को भर्ती कराया। इलाज से वैदिक को कुछ राहत मिली, लेकिन 31 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे बच्चे के शरीर में हरकत न होने पर परिजनों को शक हुआ तो डॉक्टर से बात की। डॉक्टर ने इलाज के बाद कुछ सुधार की बात कही। एक नवंबर को बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव लेकर फिर नर्सिंगहोम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बच्चे की मौत के बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखकर बिल के नाम पर रुपये जमा कराते रहे। सूचना पर पहुंचीं सीओ सिटी ने परिजनों को रिपोर्ट दर्ज करने, शव का पोस्टमार्टम कराने और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ह्रदयगति रुकने से बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक डॉ. भरत खेड़िया ने बताया कि बच्चे को काफी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद सुधार हो रहा था, लेकिन 31 अगस्त की रात सांस लेने में तकलीफ बढ़ने से पल्स काफी कम हो गई थी। हालांकि सीपीआर देने के बाद पल्स रेट बढ़ गया था। परिजनों से पहले ही कहीं और दिखाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इलाज जारी रखने की बात कही। मौत के बाद अब आरोप लगा रहे हैं तो वह इस पर क्या कह सकते हैं।
--------------------
शिकायती पत्र मिलने पर कराएंगे जांच : एसीएमओ
- एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृत बच्चे की मां ज्योति की तहरीर पर डॉक्टर और नर्सिंगहोम संचालक रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed