{"_id":"57cb1dc54f1c1bd2352cc257","slug":"complaints-did-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीका रहा समाधान दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीका रहा समाधान दिवस
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सामाधान दिवस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों की हड़ताल के चलते समाधान दिवस पर फरियादियों का टोटा रहा। शनिवार को सोहरामऊ थाने में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फ रियादियों की शिकायतें सुनी। कुछ शिकायतों का तो थाने से निस्तारण कर दिया गया। हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
डीएम सुरेंद्र सिंह व एसपी नेहा पांडे दोपहर 12 बजे सोहरामऊ थाने पहुंचे और फ रियादियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद थाने का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। फतेहपुर चौरासी थाना परिसर में समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने शिकायतें सुनी और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र में बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक में लोगों को संबोधित किया। उपजिलाधिकारी सफ ीपुर प्रतिपाल सिंह चौहान व क्षेत्राधिकारी हृदयेश कठेरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र, विजयदशमी, बकरीद त्योहारों में जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखें। यदि कहीं कोई अराजकता अशांति फैलाने का प्रयास करता है तो तत्काल थाना पुलिस को सूचित करे। व्यवस्था को भंग करने वालों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा। साथ ही सहयोग करने वालों की गोपनीयता बनाई रखी जाएगी। थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में 10 राजस्व व पांच पुलिस से संबंधित प्रार्थनापत्र आए। पुलिस से संबंधित सभी समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर दिया गया है। वहीं लेखपालों की हड़ताल होने के कारण राजस्व से संबंधित प्रार्थनापत्र राजस्व निरीक्षक को सौंपकर निस्तारण के प्रयास किये जा रहे हैं। इस मौके पर ऊगू नगर पंचायत अध्यक्ष पति रामस्वरूप, अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील, प्रधान सत्यप्रकाश मिश्रा, बबलू, बद्री प्रसाद, अरुण पांडेय, अकील खां, डा. जुल्फि कार अली, शकील खां, अकील खां, पिंकू, शमसुद्दीन खां सहित काफ ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन