फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Complaint filed against Unnao section Sharda Canal XEN, SDO and four others

Unnao News: उन्नाव खंड शारदा नहर एक्सईएन, एसडीओ समेत चार पर दर्ज हुआ परिवाद

Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Unnao section Sharda Canal XEN, SDO and four others
उन्नाव। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने बुधवार को उन्नाव खंड शारदा नहर के एक्सईएन, एसडीओ सहित चार लोगों पर परिवाद दर्ज किया है। दरअसल, अभिषेक तिवारी ने अभद्रता, गालीगलौज समेत अन्य बिंदुओं पर वाद दायर किया था। अब मामले में पीड़ित का बयान एक मई को दर्ज किया जाएगा। विपक्षियों को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

पुरवा राजा बाजार निवासी अभिषेक तिवारी ने शारदा नहर कार्यालय से जनसूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी थी। इसमें वर्ष 2019 से 22-23 के बीच कराए गए नहर, ड्रेन सफाई व भुगतान की जानकारी मांगी थी। विभाग ने जब सूचना नहीं दी तो उन्होंने राज्य सूचना आयोग में अपील की थी।
विज्ञापन

आयोग ने आदेश दिया था कि आरटीआई मांगने वाले को विभागीय अधिकारी अभिलेखों का अवलोकन कराएं। अभिषेक ने बताया कि विभाग के सहायक अभियंता सार्थक यादव के व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज के बाद वह मित्र, हाईकोर्ट के अधिवक्ता कानपुर मसवानपुर निवासी सौरभ तिवारी के साथ 24 जुलाई 2024 को कार्यालय गए थे। काफी समय तक टरकाया गया। फिर लिपिक के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर इंतजार के बाद भी उनको पत्रावली नहीं दिखाई गई। लिपिक को पत्रावली न दिखाने बात लिखकर पत्र दिया तो उसने रिसीविंग देने से मना कर दिया। इसके बाद सहायक अभियंता उन्हें एक्सईएन के कमरे में ले गए। आरोप है कि एक्सईएन ने उन लोगों के साथ अभद्रता कर गालीगलौज की।
जब सौरभ ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने दरवाजा बंद करके मोबाइल छीना और तोड़ दिया। कमरे में बंधक बनाकर अभद्रता की, मारपीट का भी प्रयास किया। कोतवाली में तहरीर दी और एसपी को भी शिकायतीपत्र दिया था।
सुनवाई न होने पर अधिवक्ता के माध्यम से 27 सितंबर को सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भाव्या तिवारी ने बुधवार को वाद स्वीकार किया। एक्सईएन शैलेश कुमार, एई सार्थक यादव, लिपिक शैलेश कुमार दुबे व नरेंद्र श्रीवास्तव समेत अज्ञात कर्मियों के विरुद्ध परिवाद दर्ज कर सुनवाई शुरू कर दी है। मामले में पीड़ित का एक मई को कोर्ट में बयान दर्ज किया जाएगा। विपक्षियों को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

----
एक्सईएन शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। यह केवल उनको परेशान करने के लिए किया जा रहा है। पूर्व में इसमें तीन, चार डेट लग चुकी है। परिवाद दर्ज होने की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed