फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Compensation and put jam on the road to action

मुआवजे और कार्रवाई के लिए सड़क पर लगाया जाम

Mon, 02 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 02 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Compensation and put jam on the road to action
उन्नाव। उन्नाव-कानपुर मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


तहसीलदार और भाजपा विधायक ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तहसीलदार ने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। जाम प्रदर्शन के चलते डेढ़ घंटा तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


मालूम हो कि शनिवार दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालखेड़ा निवासी रिषभ (17) पुत्र भरतलाल अपने चचेरे भाई मनोज के साथ उन्नाव-कानपुर मार्ग क्रास कर रहा था। नेहरू बाग के पास कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मारते हुए दीवार में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कार में सवार इंद्रानगर निवासी विशाल वर्मा पुत्र आरके वर्मा भी घायल हो गया था। हादसे में घायल रिशभ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने उन्नाव-कानपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे मगरवारा पुलिस चौकी इंचार्ज ने समझाने का प्रयास किया मगर किसी ने एक नहीं सुनी।

इसके बाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया मगर वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार आरके शर्मा और इसके बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता मौके पर पहुंच गए।


तहसीलदार ने शासन से हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। इस दौरान डेढ़ घंटा तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed