फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Company refuses to pay dues, UDBL workers again protest

यूडीबीएल के कर्मचारियों ने फिर दिया धरना

Sat, 12 Feb 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Company refuses to pay dues, UDBL workers again protest
उन्नाव। यूडीबीएल (उन्नाव डिस्टलरीज एंड ब्रेवरेज लिमिटेड) के स्थायी 65 कर्मियों ने कंपनी के बकाया भुगतान के वादे से मुकरने के बाद फिर से बेमियादी धरना देना शुरू कर दिया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि दोनों पक्षों से बात की गई है।
विज्ञापन

यूडीबीएल कंपनी में 65 कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के निकाल दिया गया था। इस पर इन कर्मचारियों ने 15 अगस्त 2021 से कंपनी के निकट एक पेट्रोल पंप पर धरना देना शुरू किया था। लगातार 50 दिन तक धरना देने के बाद तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट व वर्तमान सहायक श्रमायुक्त ने कंपनी के मालिक के साथ सभी का बकाया जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि यह आश्वासन गलत निकला। किसी को भी बकाया भुगतान नहीं किया गया। इस पर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी शनिवार को फिर पंप पर एकत्र होकर बेमियादी धरने पर बैठ गए। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई ने बताया कि कंपनी ने पांच करोड़ का बकाया भुगतान नहीं किया है। जिसमें ग्रेच्युटी और पीएफ का पैसा शामिल है। बकाया न मिलने से सभी के परिजन भुखमरी की कगार पर हैं। सहायक श्रमायुक्त डॉ. हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर दोनों पक्षों से बात कराई गई। कंपनी के संचालकों द्वारा सोमवार तक सभी देयों का भुगतान करने की जानकारी दी गई। जिससे सहमत होकर कर्मचारी धरने से उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed