फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Commotion of relatives after the death of contract lineman during treatment

Unnao News: संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Mon, 19 Jun 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Commotion of relatives after the death of contract lineman during treatment
उन्नाव। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान झुलसी संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर परिजन शव लेकर पीडी नगर स्थित एक्सईएन कर्यालय के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सदर विधायक पहुंचे और परिजनों से बात करने के बाद एक्सईन व अन्य अधिकारियों से बात की। बाद में विधायक ने मृतक आश्रित पत्नी को पांच लाख मुआवजा, ठेका कंपनी के माध्यम से चार हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन और मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी व प्रशासन से पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

पीडी नगर के सेक्टर सी मोहल्ले में एक निजी विद्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर की 10 जून को सीटी खराब हो गई थी। जिसे ललऊखेड़ा निवासी संविदा लाइनमैन सरवन (30) ने ट्रांसफार्मर बनाने के बाद सप्लाई शुरू कराई तो तेज स्पार्किंग के साथ गर्म तेल निकलने लगा। खौलते तेल की चपेट में आकर वह झुलस गया था। सरवन को पास ही स्थित एक स्कूल के गार्ड पीडी नगर मोहल्ला निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (31) ने बचाने का प्रयास किया तो वह झुलस गया था। सरवन की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे परिजन शव लेकर पीडी नगर स्थित एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे और परिजनों से बात कर एसडीओ कार्यालय पहुंचे। वहां एक्सईन हेमेंद्र प्रताप और एसडीओ राकेश मौर्य से मुलाकात की। परिजनों ने जो भी मांगें रखीं उस पर सहमति बनी और शाम करीब तीन बजे परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईन हेमेंद्र प्रताप ने बताया कि संविदा लाइन मैन प्रदाता एजेंसी मे.ब्राडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड के तहत कार्यरत था। परिजनों की जो भी मांगे थे वह मान ली गई हैं। उन पर काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed