{"_id":"a110979c2d48994976fcc7cdda06600b","slug":"comedy-of-society-policy-could-erase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हास्य से मिटाना हैं समाज की कुरीतियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हास्य से मिटाना हैं समाज की कुरीतियां’
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कामेडी सर्कस, कपिल नाइट और बांबे टू गोवा के बस कंडक्टर का चर्चित चेहरा राजीव निगम का कहना है कि हास्य से समाज की कुरीतियों को हटाना है। उन्नाव में जन्में और पढ़ाई के बाद अपने 1994 में मुंबई गए हास्य कलाकान राजीव निगम ने बुधवार को उन्नाव में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपनी आने वाली फिल्म ‘हम सब उल्लू हैं’ की बातें साझा कीं।
26 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘हम सब उल्लू हैं’ के प्रचार प्रसार के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार व हास्य अभिनेता राजीव निगम बुधवार को शहर स्थित समाजसेवी निम्मी अरोड़ा के आवास पहुंचे। हास्य कलाकार की भूमिका को ही चुनने के विषय में किए गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह हास्य के जरिए ही समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का प्रयास करते हैं।
वह इससे पूर्व भी कई फिल्मोें में काम कर चुके हैं लेकिन इस फिल्म में उनकी मुख्य भूमिका है इसलिए यह उनके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उनके साथ मशहूर फिल्म गीतकार शादाब अख्तर, अजीत पाल सिंह, मनीष सिंह सेंगर, लक्ष्य निगम आदि मौजूद रहे।