{"_id":"7fca50c14b3db4ad5d2ef1fc8c9cdcfa","slug":"cold-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन से लोगों के कांप रहे हैं हाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन से लोगों के कांप रहे हैं हाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लगातार दूसरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार भोरपहर हल्की फुहारें पड़ने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड कम होने की बजाए लगातार और बढ़ती जा रही है। गलन से लोगों के हाड़ तक कांप रहे हैं। लोग परेशान हैं। राह से गुजरते लोगों ने जहां भी आग जलते देखी वहां पर रुककर खुद को गर्म करने से नहीं चूके।
विज्ञापन
गुरुवार को पूरे दिन सूरज बादलों की ओट में रहे थे। इससे धूप नहीं निकली थी। शुक्रवार को भी यही मौसम बना रहा। भोरपहर हल्की बौछारें पड़ी जिससे ठंड में खासा इजाफा हो गया।
विज्ञापन
सूर्यदेवता बादलों की ओट से बाहर नहीं आए। इससे लोग गलन से परेशान रहे। हाड़कंपाऊ ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हुए। वहीं बाहर निकले लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढककर निकले। जहां भी आग जलते देखी वहीं पर रुककर हाथ सेंके।
विज्ञापन
गलन से हाथ पैर की उंगलियों ने काम करना बंद सा कर दिया। शाम ढलते ही सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार को घटकर 11.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान जता रहे हैं।