फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CMO was closed health center, in charge of the salary withheld

सीएमओ को बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र, प्रभारी का वेतन रोका

Fri, 13 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 13 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
CMO was closed health center, in charge of the salary withheld
असोहा सीएचसी में दवाइयों की जानकारी लेते सीएमओ - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने असोहा व ओरहर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डॉक्टर व छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वार्ड में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई । ओरहर स्वास्थ्य केंद्र दोपहर बारह बजे  बंद था।
विज्ञापन


सीएमओ भूपेंद्र नाथ श्रीवास्तव सुबह 10.45 बजे असोहा सीएचसी पहुंचे।  डॉक्टर यूसी सचान 11 व 12 मई को अनुपस्थित मिले।  आयुष डॉ. ऊषा यादव, डॉ. राजवीर, स्टाफ नर्स संगीता, एएनएम सुनीता गुप्ता व ब्लॉक एकाउंटेंट स्नेहलता अनुपस्थित थीं। वार्ड में गंदगी मिली। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई । उन्हाेंने प्रभारी चिकित्साधिकारी बीपी सिंह को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाक रजिस्टर देखने के साथ ही  वैक्सीन के रख रखाव को देखा।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के तहत भर्ती प्रसूता ने बताया कि  सुबह का नाश्ता नहीं दिया गया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग की सीडी प्रत्येक माह उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ ने दरसवां गांव में मिशन इंद्र धनुष की हकीकत जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ दोपहर डेढ़ बजे ओरहर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक रहा था।  ग्रामीणों ने बताया कि  अस्पताल रोजाना इसी समय ही बंद हो जाता है। सीएमओ डॉ. भूपेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि असोहा सीएचसी में अनुपस्थित डॉक्टरों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। ओरहर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी इरफान अहमद का अग्रिम आदेशों तक मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।  बिना सूचना गायब डॉक्टरों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed