फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CMO taken stock

सीएमओ ने लिया जायजा

Sun, 04 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 04 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
CMO taken stock

रात में स्वास्थ्य मंत्री के जिला अस्पताल के संभावित

विज्ञापन
औचक निरीक्षण को लेकर सीएमओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला और पुरुष अस्पताल में जाकर व्यवस्थाएं देखीं और डॉक्टरों को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन सैफई महोत्सव में शामिल होने के बाद शनिवार की रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

शनिवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्री के सैफई जाते समय जनपद की सीमा पार कराने के बाद वापस आईं सीएमओ डॉ. गीता यादव दोपहर एक बजे जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने कार्डियोलॉजी का निरीक्षण करने के साथ ही इमरजेंसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बेड पर चादर न होने पर स्टाफ को फटकार लगाई और साफ चादर डलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला सीएमएस सरोज श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंचीं।

यहां उपस्थित रजिस्टर देखने के साथ ही रात में रुकने वाले स्टाफ की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि रात में रुकने वाला कोई स्टाफ नदारद नहीं होना चाहिए। इसके बाद महिला और पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed