{"_id":"5f2bf9ec8ebc3eaae332079c","slug":"cleaning-workers-will-not-be-on-duty-in-kovid-hospitals-they-will-get-jobs-unnao-news-knp5752753115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों में ड्यूटी पर न पहुंचे सफाई कर्मी तो जाएगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों में ड्यूटी पर न पहुंचे सफाई कर्मी तो जाएगी नौकरी
विज्ञापन
उन्नाव। कोविड अस्पतालों में तैनात सफाई कर्मियों को शुक्रवार तक एसीएमओ ने अस्पताल पहुंचने के आदेश दिए हैं। समय से न पहुंचने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी और उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बिछिया व औरास स्वास्थ्य केंद्र के साथ सरस्वती मेडिकल कॉलेज को कोविड एलवन अस्पताल बनाया गया है। यहां मरीजों की सुविधा के लिए 4 डाक्टर सहित 16 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 4 स्वीपर भी शामिल हैं। लेकिन कोविड अस्पतालों में ऐसा नहीं हो रहा है। स्वीपरों के न जाने से भर्ती होने वाले मरीज खुद अपने कमरे की सफाई करने को मजबूर हैं। शौचालयों में भीषण गंदगी है।
कोविड अस्पतालों में गंदगी की खबर अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में प्राथमिकता से प्रकाशित की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ ने सफाई कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं कि 7 अगस्त को सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने-अपने तैनाती स्थल वाले कोविड अस्पताल में जाकर अपना योगदान दें। अन्यथा की स्थिति में उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएंगी। साथ ही उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।