फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Clean up in two days or else be ready to go to jail

दो दिन में सफाई कराएं, वरना जेल जाने को तैयार रहें

Mon, 13 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Clean up in two days or else be ready to go to jail
कलक्ट्रेट में बने कोरोना कंट्रोल रूम में फोन पर लोगों की खाद्यान्न मिलने की जानकारी लेते कमिश्न? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस की सहूलियतों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने एडीजी जोन एसके साबत के साथ आए कमिश्नर लखनऊ मंडल मुकेश मेश्राम शहर की मुख्य सड़क पर गंदगी देख भड़क उठे। गाड़ी में ही बैठे-बैठे ईओ रामपूजन श्रीवास्तव को तलब किया। गंदगी पर जब ईओ से जवाब तलब किया तो उन्होंने दो दिन में सफाई कराने का आश्वासन दिया। कमिश्नर ने दोटूक कहा कि दो दिन में सफाई न हुई तो ईओ जेल जाने को तैयार रहें।
विज्ञापन

एडीजी जोन एसके साबत व कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने कलक्ट्रेट में खुले कंट्रोलरूम का निरीक्षण किया। यहां पर आई शिकायतों की जांच कराई। सिटी मजिस्ट्रेट से एक नंबर पर फोन कराया और खाद्यान्न मिलने की हुई शिकायत की जांच की। शिकायतकर्ता ने कम खाद्यान्न मिलने की जानकारी दी तो कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट से मामले की जांच कराकर जिम्मेदार पर कार्रवाई का आदेश दिया। दोनों अधिकारियों ने सखी हेल्पलाइन का भी जायजा लिया और महिलाओं से आई शिकायतों की जानकारी ली।
विज्ञापन

यहां से निकलने के बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रशासन की सरवाइवल किट की व्यवस्था एक अच्छी पहल है। इसमें पात्रों को एक सप्ताह की खाद्यान्न सामग्री दी जा रही है। वहीं, कहा कि 15 अप्रैल से शुरू होने जा रही गेहूं खरीद के लिए टोकन व्यवस्था की गई है। किसानों को टोकन दिया जाएगा। किसान निर्धारित तिथि पर ही केंद्र जाएंगे। केंद्रों पर सैनिटाइजर, साबुन व मास्क आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं, क्वारंटीन किए गए लोगों को 14 दिन तक केंद्र पर ही रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। एडीजी व कमिश्नर ने पूर्णादेवी के कम्युनिटी किचन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में एडीजी व कमिश्नर ने ब्लॉक मुख्यालय में बने कम्युनिटी किचन की व्यवस्था देखी। नगर पंचायत श्यामलाल इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया। डीडीओ/बीडीओ रामउजागिर द्विवेदी से कम्युनिटी किचन के खाद्यान्न आदि के अलावा जरूरतमंद को भोजन पहुंचाने के बारे में जानकारी ली। एडीजी ने डीएम से सभी नगर, क्षेत्र पंचायतों व पालिकाओं की ड्रेनेज की सफ ाई करवाने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा अभी ट्रैफि क व अन्य लोड कम है। इस दौरान ड्रेनेज की सिल्ट निकालने से वापस नाली में नहीं जाएगी। ग्रामीण व शहरी इलाकों में सभी के राशनकार्ड शत प्रतिशत बनाने को कहा। 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली आंबेडकर जयंती को घर पर ही मनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed