फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

उन्नावः कुछ दिन और इंतजार, अपना होगा घर-द्वार

Sat, 05 Nov 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। शहरी गरीबों को अपने घर के लिए अभी कुछ माह और इंतजार करना पड़ेगा। स्वीकृत के चार साल बाद भी लाभार्थियों के घर तैयार नहीं हो सके हैं। अब बजट मिलने के बाद आवास पूरे होने की उम्मीद जगी है। यूएसडीए (उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों का कहना है कि शासन से 11.48 करोड़ रुपये मिल गए हैं। निर्माण मार्च 2023 तक पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूएसडीए (उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) को 2018 में 624 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए कुल 33 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। 2018 में ही पहली किस्त में शासन से यूएसडीए को सिर्फ 7.20 करोड़ रुपये ही अवमुक्त किए गए। कांशीराम कॉलोनी के पास भूमि का चयन कर, प्रधानमंत्री योजना के आवास बनने शुरू हुए।
विज्ञापन

इसके बाद तमाम कोशिशों के बाद बजट न मिलने से निर्माण रुक गया। लंबे इंतजार के बाद मार्च 2021 में आवास निर्माण के लिए शासन ने 3.2 करोड़ रुपये और जारी किए। जारी बजट में यूएसडीए ने छह करोड़ रुपये अपनी तरफ से मिलाकर काम फिर शुरू कराया लेकिन, इसके बाद फिर बजट की कमी रोड़ा बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले अधूरे आवासों को पूरा करने के लिए शासन से 11 करोड़ 48 लाख रुपये और जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि मार्च 2023 तक सभी लाभार्थियों को उनके घर की चाबी दे दी जाएगी। योजना के तहत 624 आवास आवंटित हैं। आवासों के लिए 1112 लोगों ने आवेदन किया था। यूएसडीए ने फरवरी 2020 में लॉटरी प्रक्रिया से आवेदकों का चयन कर सभी के अभिलेख पोर्टल पर अपलोड कर दिए।

यूएसडीए के एक्सईएन/ प्रभारी सचिव एपीएन सिंह ने बताया कि बजट की कमी से तय समयावधि में आवास पूरे नहीं हो पाए। शासन से बजट मिलने के बाद काम में तेजी लाते हुए 300 आवासों का प्लॉस्टर करा दिया गया है। वायरिंग, पानी की लाइन, लाइटिंग आदि भी जल्द करने को कहा गया है। मार्च 2023 तक सभी लाभार्थियों को आवास की चाबी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed