फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

उन्नावः मनमाने बिजली बिल भेजने पर गिरी गाज

Thu, 14 Jul 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
civic
हसनगंज में कार्यक्रम के दौरान माध्यांचल विद्युत वितरण निगम व्यापारिक खंड के निदेशक योगेश कुमार - फोटो : UNNAO
हसनगंज। नगर पंचायत मोहान कार्यालय में बिजली विभाग द्वारा आयोजित जागरुकता एवं समाधान शिविर में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के व्यावसायिक खंड के निदेशक योगेश कुमार ने समस्याएं सुनीं। उपभोक्ताओं ने घर पर मीटर रीडर के न आने और मनमाने ढंग से बिल भेजने की शिकायतें कीं। अधिकांश मामलों में रीडिंग सुपरवाइजर और सर्किल इंचार्ज की लापरवाही सामने आने पर दोनों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को शिविर में कटरा मोहल्ला निवासी मनोज ने बताया कि मीटर रीडर बगैर घर आए ही बिल बना देते हैं। राम स्वरूप ने बताया कि मार्च से जुलाई तक एक साथ बिल बनाकर दे दिया। कटरा के ही अर्जुन ने बताया आठ महीने से मीटर रीडर बिल बनाने नहीं आए हैं। अन्नू तिवारी ने बताया कि बिल अधिक आ रहा है। निदेशक ने एसडीओ को सही करने के निर्देश दिए। शिकायतों में सुपर वाइजर अभिषेक व सर्किल इंचार्ज अभय प्रताप की लापरवाही मिलने पर हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष हयात रसूल, सर्वेश, ओम कुमार साहू ने ज्ञापन देकर बताया कि कस्बे मे 15 दिनों में छह बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। अघोषित बिजली कटौती की जाती है। बिल अधिक बनाए जाते हैं। रात में कटौती से लोग बेहाल हो जाते हैं। सुधार न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। निदेशक ने बताया बिलिंग की बड़ी समस्याएं आई हैं। इसमें सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed