फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

आसमान से बरसी आग ने झुलसाया

Sat, 04 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। लगातार 42 डिग्री तापमान बने रहने के बाद शुक्रवार को तपिश का जोर और तेज हो गया। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। लू चलने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जायद की फसल के बचाव के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन

जून में गर्मी की तेजी बरकरार है। शुक्रवार को आसमान से आग बरसी। दोपहर में लू तेज चलने से सडकों पर सन्नाटा रहा। दोपहर में बाजारों में भी लोग नहीं दिखे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिम की हवा का दबाव अधिक है। इससे हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन गर्मी तेज रहेगी और तापमान बढ़ेगा। कृषि मौसम विशेषज्ञ एसएन पांडेय ने कहा है कि गर्मी अधिक होने से जायद की फसल की सिंचाई की जरूरत है। किसान मक्का, चना, मूगंफली के खेतों में नमी को कम न होने दें। सिंचाई की जाए। धान की नर्सरी के लिए भी खेतों में पर्याप्त नमी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed