फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

होली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

Fri, 11 Mar 2022 05:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
civic
दिनेश त्रिपाठी एसपी उन्नाव। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विधानसभा चुनाव निपटने के बाद होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटाना पुलिस के लिए चुनौती बना है। एसपी ने किसी तरह के बवाल पर थानेदार की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की बात कही है। होली को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मियाें की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विषम परिस्थिति में ही अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। होली के बाद पूर्व की तरह पुलिस कर्मियों की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। कहा कि होली पर झगड़े-फसाद अधिक होते हैं। कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए उन्हाेंने सर्किल के सभी सीओ व एसओ को निर्देश दिए हैं कि त्योहार को लेकर सभी अलर्ट हो जाए। वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठकर उनके सहयोग से छोटे-छोटे-छोटे विवादों को निपटा लें। होलिका दहन स्थल को लेकर पूर्व में हुए विवादों की समीक्षा कर स्थित का जायजा लें। कहीं कोई विवाद या बवाल हुआ तो सीधे थानेदार की जिम्मेदारी तय कर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसपी ने चुनाव परिणामों को लेकर कहा है कि जनता के फैसले का सभी स्वागत करें। हार-जीत को लेकर किसी तरह का विवाद न पैदा करें। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। होली और सब-ए-बरात आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed