फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

होली पर धूप करेगी चेहरा लाल

Fri, 11 Mar 2022 05:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। गर्मी का मौसम धीरे-धीरे उठान पकड़ने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बराबर बढ़त दर्ज की जा रही है। इस मार्च में औसत तापमान एक डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद तापमान 38 डिग्री पार होने के साथ लू चलने लगेगी।
विज्ञापन

फाल्गुनी बहार के साथ गर्मी ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इस बार मार्च पिछले साल की तुलना में कुछ अधिक गर्म है। वहीं उत्तर की हवा तेज होने से लू चलने की स्थिति पैदा हो गई है। जिस तरह से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है उससे 19 मार्च के बाद तापमान 38 डिग्री के पार तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री तक हो जाएगा। औसत तापमान बढ़ने से मार्च गर्म हो रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान 28 डिग्री पहुंच गया था। उसके बाद से वह बराबर बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पार कर 16 डिग्री पर पहुंच गया है। इस तरह औसत तापमान पिछले दो साल की तुलना में एक डिग्री अधिक हो गया है।
विज्ञापन

कोई विक्षोभ कारगर नहीं है। अब गर्मी बढ़ेगी और तापमान में भी बढ़त दर्ज होगी। मार्च के अंतिम सप्ताह में यदि तापमान 40 डिग्री पार हो जाता है तो फिर बूंदाबांदी की संभावना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, सीएसए कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed