फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

घटिया नाला निर्माण पर फर्म काली सूची में

Sat, 29 Jan 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
civic
महदीखेड़ा नाला निर्माण में लगाई जा रही मानकविहीन ईंट की जांच करते हुए सीडीओ। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। महदीखेड़ा में हो रहे नाला निर्माण में मानकविहीन सामग्री का प्रयोग किए जाने पर दो दिन पूर्व सीडीओ ने काम पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी काम बंद नहीं हुआ। शनिवार को दोबारा जांच के लिए पहुंचे सीडीओ ने काम को श्रमदान घोषित करने के साथ ही कार्यदायी फर्म को काली सूची में डाल दिया। संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग किनारे ब्लाक प्रमुख के गांव महदीखेड़ा में क्षेत्र पंचायत निधि से आठ लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण में मानकविहीन ईंट व डस्ट का प्रयोग किए जाने की शिकायत पर गुरुवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने जांच की थी। निर्माणविहीन सामग्री मिलने से उन्होंने सीमेंट, मसाला व ईंट का सैंपल लेकर काम रोकने के आदेश दिए थे। हालांकि इसके बाद भी कार्यदायी फर्म अवी कांस्ट्रक्शन कंपनी ने काम जारी रखा। कंपनी ने घटिया गुणवत्ता की ईंट व डस्ट का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन

सीडीओ शनिवार को फिर मौके पर पहुंचे। एक तो रोक के बाद काम शुरू होने और मना करने के बाद भी घटिया निर्माण सामग्री लगाने जाने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद मेट को फटकार लगाई और फर्म को काली सूची में डालने के साथ ही संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। सीडीओ ने बताया कि काम को श्रमदान घोषित कर दिया गया है। यानि अब तक जो भी काम हुआ है उसका सरकारी मद से भुगतान नहीं होगा। अब तक निकाली गए सरकारी धन की रिकवरी भी जिम्मेदारों से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed