फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

कुछ देर धूप की गर्माहट, फिर गलन भरी ठंड

Thu, 20 Jan 2022 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
civic
धूप निकलने पर निराला पार्क में खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/मौरावां। गुरुवार दोपहर धूप निकलने पर लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। हालांकि शाम को सूर्यास्त होते ही फिर से ठंड के साथ गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कोहरे से लिपटी रही। इस दौरान लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई। दोपहर एक बजे धूप निकली। इससे लोगों को उस समय कुछ हद तक सर्दी से राहत मिली। इस कारण तापमान भी चढ़ गया। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धूप निकलने के बाद लोग बच्चों को लेकर निराला पार्क पहुंच गए। यहां पर बच्चों ने झूला झूलते हुए मस्ती की।

वहीं शाम को सूर्यास्त के बाद फिर से ठंड बढ़ गई। इससे लोगों को गलन से परेशान होना पड़ा। वहीं पिछले कई दिनों से लगातार कोहरा व पाला गिरने से टमाटर, मटर, बैंगन, परवल व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान हरिशंकर मौर्य, नंदू कुशवाहा, लाला, रामशंकर, मनसू, गुड्डू व अशोक ने बताया कि पाले से अधिकांश सब्जियों की फसलें नष्ट होती जा रही हैं। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed