{"_id":"61ddcf960f15bb15af46ea1e","slug":"civic-unnao-news-knp674823758","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, सब चौपट, मुआवजा दिलाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, सब चौपट, मुआवजा दिलाइए
विज्ञापन
मुआवजे के लिए तहसील पहुंचे शादीपुर के किसान। संवाद
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। ओलावृष्टि और बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए शादीपुर के सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
शनिवार रात तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से शादीपुर में हजारों बीघा फसल नष्ट हो गई थी। मंगलवार को गांव के धरमंगल सिंह, हिमांशु, राजू, राजेंद्र सिंह, इमदाद अली, मान सिंह, नरेश कुमार, जमुनाबक्स सिंह, रजयपाल, जमुना प्रसाद, जोधा, कमलेश कुमार, सुरेश, पंकज तहसील पहुंचे। यहां पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्राकृतिक आपदा से सरसों, आलू, हरी सब्जियों सहित गेहूं को भी नुकसान पहुंचा है। एसडीएम अंकित शुक्ला ने लेखपाल को गांव भेजकर फसल के नुकसान का आकलन कराकर सहायता दिलाने का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में रंजीत कुमार, बसंत कुमार, रमेश, मंगल, अरविंद कुमार, बेचेलाल, रुक्मणी देवी, रानी देवी, राजेश कुमार शामिल रहे।
कृषि उप निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को ओलावृष्टि से नुकसान का जायजा लिया।
कृषि उप निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी व जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने शनिवार रात 11 बजे बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से चौपट फसलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने फतेहपुर चौरासी निवासी सफी हसन, मोहम्मद हसन व ग्राम अहमदाबाद सेननगर निवासी हरिशंकर की चौपट हुई सरसों की फसलों का जायजा लिया। काजीपुर बंगर क्षेत्र में भी ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को देखा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। (संवाद)