{"_id":"61dc29a9f2e5071bd463df57","slug":"civic-unnao-news-knp6745029102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्फर लेने पर ही दी जा रही यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्फर लेने पर ही दी जा रही यूरिया
विज्ञापन
दही चौकी स्थित इफको केंद्र पर खाद के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। दही चौकी स्थित इफको केंद्र पर किसानों को यूरिया के साथ सल्फर थमाया जा रहा है। बिना सल्फर के यूरिया न देकर किसानों को लौटाया जा रहा है। केंद्र खुलने से पहले ही लाइन में खड़े होने वाले किसान मायूस होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
सोमवार को दही चौकी इफको केंद्र पर यूरिया लेने के लिए काफी संख्या में किसान सुबह से ही पहुंच गए थे। पहले खाद मिलने की उम्मीद में लाइन लगाकर खड़े थे। केंद्र खुला तो पहले खाद लेने को लेकर किसानों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना सल्फर के यूरिया नहीं दे रहे हैं। केंद्र मैनेजर अतुल ने बताया कि दो बोरी यूरिया लेने पर सल्फर नहीं दिया जा रहा है। इससे ज्यादा खाद लेने वालों को सल्फर भी दे रहे हैं। केंद्र पर दो हजार बोरी का स्टॉक है। खाद की कमी नहीं है।
पवई से खाद लेने आए हरिनारायण ने बताया कि शनिवार को खाद न मिलने पर वापस जाना पड़ा था। सोमवार को भी लाइन में खड़े रहे। यूरिया के साथ सल्फर भी जबरदस्ती दे रहे हैं। भदेशा निवासी रामबिलास ने बताया कि केंद्र पर खाद उन्हीं किसानों को मिल रही है जो सल्फर ले रहे हैं। ऐसे खाद नहीं दी जा रही है। सुबह से लाइन लगाना बेकार हो रहा है।