{"_id":"61d49528b9652604d11c0c2a","slug":"civic-unnao-news-knp673564827","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत न होने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खपरा मुस्लिम बार्डर पर एकत्रित ग्रामीण और मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
हसनगंज। खपरा मुस्लिम बार्डर से नौ किलोमीटर खस्ताहाल मल्झा मटरिया मार्ग की मरम्मत न होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बार्डर पर एकत्रित हुए और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर टांग दिया। तहसीलदार ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
मार्ग पर आए दिन बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इससे 12 से अधिक गांव व मजरे जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने मोहान विधायक बृजेश रावत से लेकर सांसद साक्षी महाराज से मार्ग मरम्मत की गुहार लगाई लेकिन निराशा ही हाथ लगी। हिचकोले खाते सफल कर रहे ग्रामीणों में भगवानदीन, शिव गोविंद, वीरेंद्र, देवी प्रसाद, सुखलाल व ब्रजेश के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और खपरा मुस्लिम बार्डर पर रोड नहीं तो वोट नही का बैनर टांग दिया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तहसीलदार श्रीकृष्ण व चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ग्रामीणों की समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। वहीं विधायक ब्रजेश रावत ने बताया कि 20 सालों से रोड खस्ताहाल पड़ी थी। सपा, बसपा के पदाधिकारी ग्रामीणों के जरिए रोड का मुद्दा बनवाकर सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं। उनके द्वारा रोड का टेंडर भी कराया जा चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।