फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

खाद वितरण में मनमानी पर किसानों का हंगामा

Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
पुलिस की मौजूदगी में होता खाद वितरण। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास। साधन सहकारी समिति औरास में मंगलवार को खाद वितरण में मनमानी पर किसानों ने हंगामा कर दिया। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत कराकर दोबारा वितरण शुरू कराया। शाम तक स्टॉक खत्म हो गया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति में शुक्रवार को 400 बोरी यूरिया आई थी। कर्मचारियों ने कुछ किसानों को सोमवार को बुलाया था। सोमवार को खाद लेने के लिए समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। समिति के कर्मचारियों ने किसानों के आधारकार्ड जमा कराकर मंगलवार को खाद लेने के लिए बुलाया। मंगलवार सुबह से ही किसान समिति पर पहुंचने लगे थे। 10 बजे के बाद एडीओ सहकारिता प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने नेतृत्व में एक दिन पहले आधार जमा करने वाले किसानों को खाद का वितरण शुरू कराया। इसी दौरान कुछ पहचान वाले लोगों को बिना लाइन लगाए खाद देने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसानों को शांत कराकर वितरण शुरू कराया। शाम तक समिति में रखी पूरी खाद का वितरण हो गया। एडीओ सहकारिता ने बताया कि समिति में यूरिया का स्टाक निल हो गया है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। चेकें लगी हैं। दो दिन में खाद आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed