फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

साल का आखिरी दिन सबसे ठंडा

Fri, 31 Dec 2021 05:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
civic
ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। 2021 का आखिरी दिन सबसे ठंडा रहा। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ी तो लोगों के हाड़ तक कांप गए। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। मौसम विभाग ने अभी इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को घटकर सात पर पहुंच गया। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। कोहरे का कहर भी रात 9 बजे से ही दिखना शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कोहरे का प्रकोप दिखा। इसके बाद भी मौसम नहीं खुला और न ही धूप निकली। मध्यम गति की रफ्तार से चली हवाओं से ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन तेजी न होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। सूर्यास्त के बाद ठंड और बढ़ गई। इससे लोग जल्दी काम-धंधा निपटाकर घरों को लौट गए। शहर में ब्लोअर, हीटर और ग्रामीण इलाकों में लकड़ी जलाकर लोग आग के आसपास ही बैठे रहे। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि कृषि मौसम वैज्ञानिक ने अभी आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की जानकारी दी है। कोहरे का भी प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed